संधू टावर छेहर्टा रोड के सामने सड़क पर लग रही अवैध दुकानें

संधू कॉलोनी मोड़ पर संधू टावर के सामने सड़क के बीचोंबीच रविवार देर शाम एक व्यक्ति ने गाड़ी खड़ी कर सामान बेचना शुरू कर दिया। वहां भारी संख्या में लोग सड़क पर ही खड़े होकर सामान खरीदते दिखे। यह इलाका जीटी रोड पर है, जहां तेज रफ्तार गाड़ियां गुजरती हैं। इसके बावजूद लोग बेपरवाह होकर सड़क पर खड़े रहते हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। प्रशासन आए दिन अवैध कब्जे हटाता है। रेडी-फड़ी वालों को हटाता है। फिर भी कुछ लोग सड़क पर गाड़ियां लगाकर दुकानदारी करते हैं। जरूरत है कि लोग खुद भी जागरूक बनें। अपनी और दूसरों की जान की परवाह करें। प्रशासन को भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि आम नागरिक को परेशानी न हो और कोई हादसा न हो सके। -गुरजिंदर सिंह, निवासी नारायणगढ़।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *