नगर निगम द्वारा संपत्तिकर के बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की। गुरुवार को निगम अधिकारियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 12 बड़े संपत्तिकर बकायेदारों के भवनों पर तालाबंदी की। इस कार्रवाई के चलते 25 लाख रुपए से अधिक का संपत्तिकर मौके पर ही जमा कराया गया। गुरुवार को राजस्व निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह न ने 3भवनों पर तालाबंदी कर 3.72 लाख रुपए वसूल किए। एक भवन को सील किया। वार्ड 50 में भवन स्वामी से 44 हजार रुपए का संपत्तिकर जमा कराया। वार्ड 21 में शांति देवी परिहार के भवन पर तालाबंदी की।


