संपत्तिकर वसूलने वाले ही बकायादार:4 एमआईसी सदस्य, 7 पार्षद, नेता प्रतिपक्ष नहीं भर रहे संपत्तिकर, चुनाव आते हैं तभी देते हैं टैक्स

वार्ड-74 में नगर निगम के संपत्ति सर्वे को लेकर पार्षद और एमआईसी सदस्यों ने 25 अक्टूबर को जमकर हंगामा किया था। दबाव के बाद निगम को कार्रवाई शिथिल करनी पड़ी। इसके बाद भास्कर ने 40 दिनों तक इन्वेस्टिगेशन किया। भास्कर ने पहले 29 अक्टूबर तक अपडेट टैक्स सूची निकाली तो 6 एमआईसी सदस्य भी बड़े बकायादार निकले। 27 नवंबर की सूची में 4 एमआईसी सदस्यों पर कुल 1,18,657 रुपए बकाया थे। 7 पार्षदों पर करीब 3 लाख 36 हजार 695 रुपए बाकी थे। यही स्थिति 3 दिसंबर को भी रही। संपत्ति का रिकॉर्ड भास्कर के पास मौजूद है। एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा पर 37 हजार 893 रुपए बकाया है। नगर निगम के संपत्ति सर्वे विवाद में सबसे आगे रहने वाले बबलू शर्मा व रिश्तेदार के नाम की दो संपत्तियों पर लाखों रुपए बकाया थे। शर्मा ने सात वर्षों से संपत्तिकर नहीं भरा था। 5, अन्नपूर्णा नगर स्थित मकान पर 1 लाख 8 हजार 179 बकाया थे, जिसे 30 अक्टूबर को ही भरा गया। नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे पर 5 हजार 57 रुपए और पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वर्तमान वार्ड-53 की पार्षद फौजिया शेख अलीम पर 52 हजार रुपए बकाया है। ज्यादातर पार्षद चुनाव के पहले ही टैक्स चुकाते हैं। किस एमआईसी सदस्य के संपत्तिकर में क्या गड़बड़ी
1. नंदकिशोर पहाड़िया: मकान 10, रेसकोर्स रोड का निर्माण कच्चा बताया है। भास्कर मौके पर पहुंचा तो 3 मंजिला पक्का बंगला मिला।
2. प्रिया डांगी : 33 छत्रीबाग स्थित मकान पर 73 हजार 657 रुपए का टैक्स बकाया है। यहां अंतिम बार 2003–04 में 2500 रुपए टैक्स भरा था। 3. मनीष मामा: मनीष शर्मा (मामा) के कलाली मोहल्ला वाले मकान पर 37,893 और पारसी मोहल्ला वाले मकान पर 3,915 रुपए बकाया।
4. राजेंद्र राठौर: गुलमोहर ग्रीन में मौजूद प्लॉट पर 27,854 रुपए बकाया है। पिछले तीन वर्ष से टैक्स जमा नहीं किया गया है। नेता प्रतिपक्ष चिंटू (चिंतामण)चौकसे: नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे सी-697, सुखलिया पर 5,057 रुपए संपत्तिकर बकाया है। (नोट:जानकारी नगर निगम राजस्व विभाग के 3 दिसंबर की स्थिति के अनुसार। शुल्क एमआईसी सदस्यों द्वारा चुनावी शपथ–पत्र में दिए गए पतों का।) पूर्व नेता प्रतिपक्ष पर 52 हजार बकाया वार्ड–8, रुखसाना अनवर दस्तक : मकान 36, शांति नगर पर 98,408 रुपए बकाया है।
वार्ड–72, योगेश गोविंद गेंदर: धानगली स्थित मकान पर 3 साल से 66,971 रुपए बाकी है।
वार्ड–53, फौजिया शेख अलीम : मकान 177 आजाद नगर पर 52,190 रुपए बकाया है।
वार्ड–66, कंचन गिदवानी: मकान 57 विश्वकर्मा नगर पर 3 साल से 38,343 रुपए संपत्तिकर बकाया है।
वार्ड–19, संध्या जायसवाल : 125–126 शिव कंठ नगर पर 37,502 रुपए बाकी।
वार्ड–2, फातिमा खान: 124 लाबरिया भेरू पर 21,750 रुपए बकाया हैं।
वार्ड–74, सुनीता सुनील हार्डिया: इनकी संपत्ति पर 21,531 रुपए बाकी। *जानकारी निगम के रिकॉर्ड में दर्ज पार्षदों के मोबाइल व पते के आधार पर। 1 साल से ज्यादा वालों पर पेनल्टी लगाएंगे
यदि यह सही है तो मैं सभी सदस्यों से कहूंगा कि जल्द से जल्द टैक्स भर दें। जिनका 1 साल से अधिक पुराना बकाया है उन पर पेनल्टी लगाई जाएगी। -पुष्यमित्र भार्गव, महापौर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *