संभल DM-SP ने रामभद्राचार्य के पैर छुए, VIDEO:जगद्गुरु बोले- WIFE को लेकर कुछ गलत नहीं कहा; हमारे देश में तलाक नहीं था

WIFE शब्द का फुल फॉर्म बताने को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा- मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा। ये अंग्रेजों की ही व्याख्या है, लिखित में है। हमारे देश में डाइवोर्स नहीं था, ये थोपा गया। हमारे यहां वाइफ को धर्मपत्नी कहकर पुकारा जाता है। अंग्रेजी लेखक शेक्सपीयर ने कहा है कि मजबूरी तुम्हारा ही नाम नारी है। उन्होंने कहा- सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर राष्ट्रद्रोह का केस चलना चाहिए। वो वंदेमातरम् के विरोधी हैं। राष्ट्रगीत को सांप्रदायिक रूप नहीं देना चाहिए। इसे सभी को एक सुर में गाना चाहिए। तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य संभल में कल्कि कथा सुनाने पहुंचे हैं। कथा 1 से 7 दिसंबर तक कल्कि धाम में चलेगी। इससे पहले आज महायज्ञ में आहुति के साथ कथा का शुभारंभ हुआ। महोत्सव स्थल पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए। सुधांशु जी महाराज, स्वामी अवधेशानंद गिरि समेत देश के कई बड़े संत शामिल हुए। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी केके बिश्नोई ने पैर छूकर रामभद्राचार्य से आशीर्वाद लिया। कथा में हर दिन 10-15 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। दरअसल, रामभद्राचार्य का एक वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। इसमें उन्होंने वाइफ शब्द का फुल फॉर्म समझाया था। कहा था- WIFE मतलब… यानी हिंदी में कहें तो पत्नी आनंद का साधन है। विवाहित लोग ही इसका सही अर्थ समझ सकते हैं। अविवाहित लोग या साधु इस पर टिप्पणी न करें, नहीं तो झगड़ा हो सकता है। पूरी खबर पढ़िए कुछ तस्वीरें देख लीजिए… राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत तमाम VVIP को न्योता
कथा का न्योता यूपी के सीएम योगी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अलावा उत्तराखंड, दिल्ली समेत कई प्रदेशों के राज्यपालों-मंत्रियों को भी भेजा गया है। पीएम मोदी ने 19 फरवरी को संभल में कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया था। कल्कि को भगवान विष्णु का अंतिम अवतार माना जाता है, जो कलियुग के अंत में यानी 4 लाख 26 हजार साल बाद आएंगे। कल्किधाम में हो रही कथा के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *