संभागीय आयुक्त ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं:बल्लोप रात्रि चौपाल में कई प्रकरणों का मौके पर निस्तारण

संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को तालेड़ा उपखंड की बल्लोप पंचायत में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कई महत्वपूर्ण प्रकरणों का मौके पर ही निपटारा कर ग्रामीणों को तत्काल राहत प्रदान की गई। रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत कीं। संभागीय आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इन पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने भोपतपुरा गांव स्थित सरकारी स्कूल के भवन की सुरक्षा जांच करवाने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, नॉर्दर्न बायपास निर्माण में अधिग्रहित भूमि के लंबित मुआवजे को जल्द जारी करने के निर्देश दिए गए। बिजली लाइन शिफ्टिंग और पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं पर भी अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए। अतिक्रमण, गैर-खातेदारी से खातेदारी जैसे राजस्व प्रकरणों के निपटारे के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। इस रात्रि चौपाल में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा, तालेड़ा उपखंड अधिकारी मनस्वी नरेश, नायब तहसीलदार भूपेन्द्र सिंह हाड़ा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *