संभाग और जिले निरस्त करने का विरोध:इंडिया गठबंधन ने धोद में CM भजनलाल शर्मा का पुतला फूंका

करीब 15 दिन पहले प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के कई नए जिलों और तीन संभाग को निरस्त किया गया। सरकार ने सीकर संभाग और नीमकाथाना जिले को भी निरस्त किया। जिसके बाद से लगातार विरोध जारी है। आज सीकर के धोद कस्बे में इंडिया गठबंधन के नेताओं सहित अन्य संगठनों ने विरोध जताया। सीएम के खिलाफ नारेबाजी की संगठनों ने पहले तो कस्बे के मुख्य बाजार से एसडीएम ऑफिस तक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पुतले की शवयात्रा निकाली। इसके बाद एसडीएम कार्यालय के सामने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला भी फूंका। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी। सीकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला ने बताया कि कांग्रेस की पिछली सरकार ने सीकर को संभाग और नीमकाथाना को जिला बनाया था। क्षेत्र,आबादी सहित अन्य मापदंड यह इलाके पूरे करते हैं। लेकिन, हाल ही में राजस्थान की पर्ची सरकार ने इन्हें निरस्त कर दिया। जिसका विरोध हम लगातार कर रहे हैं। सुनीता ने बताया कि यह सरकार दिल्ली में केंद्र सरकार की तरफ से आई पर्ची के इशारे पर सारे काम करती है। प्रदेश में संभाग और जिले निरस्त करने का निर्णय भी दिल्ली से आई पर्ची से हुआ। जब तक सरकार जिले और संभाग को निरस्त करने का अपना फैसला वापस नहीं लेती तब तक हमारा विरोध लगातार जारी रहेगा। रिपोर्ट : मनोज सेन,धोद

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *