बलौदाबाजार| तहसील भाटापारा अंतर्गत ग्राम बकुलाही स्थित रियल इस्पात एंड एनर्जी प्लांट में विगत माह घटित औद्योगिक दुर्घटना को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले में स्थित सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों में सेफ्टी ऑडिट कराना अनिवार्य कर दिया है। उन्होंने कारखाना प्रबंधकों को सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जारी आदेशानुसार मेसर्स- अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ग्राम- रावन, मेसर्स-अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ग्राम-हिरमी, मेसर्स अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ग्राम-सेमराडीह, मेसर्स- अंबुजा सीमेंट लिमिटेड ग्राम-रवान, मेसर्स अंबुजा सीमेंट लिमिटेड, ग्राम-रवान व अन्य को निर्देश दिए गए।


