संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक संपन्न:डल्लेवाल बोले-किसानों ने लिया फैसला,15 दिन सभी कार्यक्रम और धरने स्थगित

पंजाब में आज संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) की अति-महत्वपूर्ण आँनलाइन बैठक किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समस्त जत्थेबंदियों के नेतागण पहुंचे। बैठक में देश के वर्तमान हालात (आंतरिक एवम बाहरी) पर चर्चा की गई। मीटिंग में फैसला लिया गया कि भारत-पाकिस्तान के बीच बनी तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) अपने आगामी सभी कार्यक्रम (धरने-प्रदर्शन एवम पंचायत) 15 दिनों तक स्थगित करता है। देश सबके लिए सर्वोपरी किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि खेती-नीतियों व अन्य नीतियों के मुद्दों पर सरकार से हमारे अनेक मतभेद हो सकते हैं और लोकतंत्र में होने भी चाहिए लेकिन देश सबके लिए सर्वोपरि है। किसान नेताओं ने कहा कि किसान समाज अपना पेट भूखा रखकर पूरे देश का पेट भरने का काम करता है। देश के अंदर किसान समाज सेवा करता है और सीमाओं पर किसान समाज के नौजवान देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। किसान नेताओं ने कहा कि ऐसे हालात में हम देश के साथ खड़े हैं और देश की एकता-अखंडता व देश के हितों की रक्षा के लिए कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *