भास्कर न्यूज | गिरिडीह अंबेडकर भवन सह पुस्तकालय परिसर में गुरुवार को अंबेडकर दिवस सम्मान अभियान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कौशल किशोर शामिल हुए। जबकि विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय, पूर्व विधायक नारायण दास, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, प्रदेश मंत्री कामेश्वर पासवान विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री महेंद्र वर्मा ने किया। डॉ रविंद्र राय ने कहा भीमराव अंबेडकर ने समाज के सभी गरीब गुरबा पिछड़े वर्गों के लिए काम किया है। बाबा साहब ने जिस प्रकार कानून बनाकर देश को दिया, उसी बाबा साहेब के कानून से देश चल रहा है। आज झारखंड के ऐसे मंत्री जो कहते हैं कि संविधान बाद में कुराण मेरी प्राथमिकता में है। संविधान के विरोध में कोई भी अपनी मुंह खोलेगा तो निश्चित है कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेगा। देवघर के पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा बाबा साहेब के विचारों की बदौलत आज यहां तक हम पहुंचे हैं। देवघर जैसे धार्मिक स्थल अगर वह सुरक्षित सीट है तो बाबा साहेब द्वारा लिखे संविधान के तहत प्रदत शक्ति से है। ऐसे धार्मिक स्थल से एक अनुसूचित जाति परिवार से विधायक के रूप में जीत के आता है और उसे मान सम्मान मिलता है यह संविधान की खूबसूरती है। संविधान में सभी जाति धर्म के लोगों को सम्मान देने की बात कही गई है। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश दास, जिला मंत्री शंकर दास, रूपलाल दास, जानकी दास, मनोज हाड़ी, दीपक चौधरी, दीपक भारती, महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा कुमारी, जिला मंत्री संगीता सेठ, पिंकी कुमारी, संजीत सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीत सिंह पप्पू आदि थे।


