संविधान बचाओ रैली निकाली, ज्ञापन सौंपा

जालंधर | भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय सम्मेलन की मंजूरी रद्द करने का आरोप लगाते हुए देशभर में आंदोलन शुरू किया गया है। जालंधर में तीसरे चरण का आंदोलन रैली के रूप में आयोजित किया गया। यह राष्ट्रव्यापी आंदोलन भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संयुक्त आह्वान पर सभी जिलों में चलाया जा रहा है। शहर में बाबा साहिब डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक से इसकी शुरुआत हुई जो भगवान वाल्मीकि चौक से होता हुआ डीसी कार्यालय में जाकर संपन्न हुआ। एसडीएम-1 रणदीप सिंह हीर को मांग पत्र सौंपा गया। इस मौके पर केवल बत्रा अध्यक्ष रमेश कुमार काला उपाध्यक्ष, अशोक गिल महासचिव, राजविंदर वरियाणा महासचिव, बालमुकंद बावरा अध्यक्ष, बीएमपी, रवि पॉल, तिलक राज सरवटे, डॉ. कमल थापर मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *