संसद का मानसून सत्र, PM बोले- ऑपरेशन सिंदूर कामयाब रहा:22 मिनट में आतंकी ठिकानों को जमींदोज किया, दुनिया ने भारत की सैन्य ताकत देखी

मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को PM नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर में मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर कामयाब रहा। हमने 22 मिनट में ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों को जमींदोज किया, दुनिया ने भारत का सैन्य सामर्थ्य देखा।’ PM ने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की सेना ने जो लक्ष्य निर्धारित किया था, वह 100% अचीव किया। हमने सिद्ध करके दिखा दिया। इसमें मेड इन इंडिया सैन्यशक्ति का नया स्वरूप दिखा है।’ PM के स्पीच की 5 बड़ी बातें; कहा- भारत तीसरी वैश्विक अर्थव्यवस्था बनने जा रहा ——————————- ये खबर भी पढ़ें ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में हंगामा:राज्यसभा में खड़गे बोले-पहलगाम आतंकी नहीं पकड़े गए संसद का मानसून सत्र के पहले दिन ही ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा जारी है। विपक्ष ने दोनों सदनों में पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग करते हुए नारेबाजी की। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *