संसद की सीढ़ियों पर सांसदों का रातभर धरना:स्पीकर के चेंबर में पीएम मोदी-प्रियंका की चाय पर चर्चा; लोकसभा मोमेंट्स

वंदे मातरम् के साथ शुक्रवार को संसद का सत्र खत्म हो गया। लेकिन यह सत्र VB-G RAM G बिल के विरोध के चलते हंगामेदार रहा। लोकसभा में 18 घंटे चर्चा हुई। राज्यसभा में 14 घंटे। लेकिन दोनों ही सदन में विपक्ष ने बायकॉट कर दिया। TMC सांसद, संसद के मकर द्वार पर रातभर से धरने पर बैठे रहे। कार्रवाई शुरू होने के बाद सांसदों ने एक साथ मिलकर हम होंगे कामयाब गाना भी गाया। सत्र खत्म होने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में चाय पर चर्चा हुई जिसमें पीएम मोदी-प्रियंका समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। बीजेपी सांसद कंगना रनोट ने विपक्ष के हंगामे पर कहा- हो सकता है अब गीत गाने से इनमें देशभक्ति की भावना आएगी। VIDEO में देखिए ऐसे और भी मोमेंट्स……
TMC सांसदों ने ‘हम होंगे कामयाब गाया’ टीएमसी सांसदों ने रात करीब 12 बजे तक संसद में VB- जी राम-जी बिल के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसदों ने ‘हम होंगे कामयाब’ गाना गाया। कंगना बोलीं- यह गाना गा रहे देशभक्ति की भावना आएगी शुक्रवार को बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने विपक्ष के हंगामे को लेकर बयान दिया। कंगना ने कहा- यह गीत गा रहे हैं इससे इनमें भी देशभक्ति की भावनाएं आएंगी। फाइनली यह देश के हक में सोचना शुरु करेंगे क्योंकि अभी तक तो यह राजनीति और पार्टी की बातें ही करते थे। जिसे कहते है ना कि बैटर सेंस प्रिवेल्ड। प्रियंका ने पीएम के साथ चाय पर चर्चा की शुक्रवार को संसद सत्र स्थगन के बाद लोकसभा स्पीकर पीएम से मिले। इस दौरान प्रियंका गांधी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, चिराग पासवान, कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल भी मौजूद थे। सभी ने पीएम के साथ चाय पर चर्चा की। प्रियंका गांधी ने भी चाय पी। वंदे मातरम् के साथ संसद के सत्र का समापन हुआ वंदे मातरम् गीत के साथ शुक्रवार को अनिश्चितकाल काल के लिए संसद की कार्यवाही स्थगित हो गई। इस दौरान विपक्ष संसद में महात्मा गांधी की जय के नारे लगाता रहा। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हमने इस सत्र में 15 बैठकें की। ————————————– यह भी पढ़ें… शादी न हो, नौकरी न लगे तो बोलो जय श्रीराम-VIDEO:शिवराज ने नेहरू-इंदिरा-राजीव के नाम वाली 415 योजनाएं गिनाईं, लोकसभा के मोमेंट्स भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल यानी ‘VB-जी राम जी’ बिल पर लोकसभा में बुधवार और गुरुवार को 14 घंटे बहस हुई। 50 से ज्यादा सांसदों ने इस पर अपनी बात रखी।।नए बिल में महात्मा गांधी का नाम हटने पर शिवराज ने एक-एक कर उन 415 योजनाओं के नाम गिनाए, जो नेहरू, इंदिरा और राजीव गांधी के नाम पर हैं। पूरी खबर पढ़ें..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *