संसद में घायल फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ICU में:भतीजा बोला- राहुल गांधी ने बदला लिया; राजनाथ-शिवराज ने की मुलाकात

फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत लोकसभा में हंगामे के दौरान गिरकर घायल हो गए। आरोप है कि सांसद मुकेश राजपूत को राहुल ने धक्का मारा, जिससे वे ओडिशा के बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी के ऊपर गिर गए। मुकेश और सारंगी को राम मनोहर लोहिया के ICU में भर्ती कराया गया। मुकेश राजपूत की हालत गंभीर बताई जा रही है। हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिन्टेंडेंट ने बताया कि मुकेश राजपूत के सिर में चोट लगी है। राजपूत बेहोश हो गए थे। अब उन्हें होश तो आ गया है, लेकिन चक्कर आ रहे हैं। उनका BP बढ़ गया था। उनका अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन कराया गया है। पीएम मोदी ने मुकेश से फोन पर बात की। उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना। सीएम योगी ने भी फोन पर मुकेश का हाल-चाल लिया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह और राजनाथ सिंह ने अस्पताल में सांसद से मुलाकात की। राजनाथ ने कहा, संसद की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं 30-32 साल से सांसद हूं, लेकिन कभी ऐसी घटना नहीं हुई। अब विस्तार से जानिए… पीछे से धक्का लगा, गिरे तो बेहोश हुए मुकेश राजपूत
संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत भी शामिल होने दिल्ली पहुंचे थे। गुरुवार को संसद में संविधान और डॉक्टर अंबेडकर के मुद्दे पर बहस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। सांसद मुकेश असंतुलित होकर गिरे और बेहोश हो गए। मुकेश राजपूत जब गिरे तो राहुल गांधी उनके पास ही खड़े थे। भाजपा सांसदों ने राहुल पर धक्का देने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही सांसद की पत्नी सौभाग्यवती राजपूत अपने छोटे बेटे के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। सांसद के भतीजे ने कहा- राहुल गांधी ने सलमान खुर्शीद को हराने का बदला लिया है। पीएम ने मुकेश से कहा- पूरा ट्रीटमेंट लेना
जिस समय पीएम का फोन आया, मुकेश राजपूत व्हील चेयर पर बैठे थे। मोदी उनसे पूछते हैं कि अब तबीयत कैसी है? मुकेश राजपूत कहते हैं कि तबीयत ठीक है, लेकिन अभी चक्कर सा आ रहा है। घबराहट हो रही है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘पूरी केयर करना, जल्दबाजी बिल्कुल भी नहीं करना और पूरा ट्रीटमेंट लेना।’ राजनाथ सिंह और शिवराज सिंह ने मुलाकात की राहुल राजपूत ने कहा- राहुल गांधी की सोच तालिबानी है
मुकेश राजपूत के भतीजे राहुल राजपूत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, राहुल गांधी हमेशा यह दावा करते हैं कि वे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के कानून को मानते हैं, लेकिन उनकी असल सोच तालिबानी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह तालिबान में लोगों को घायल किया जाता है, ठीक उसी तरीके से राहुल गांधी ने सांसद मुकेश राजपूत को घायल करने का प्रयास किया। राहुल राजपूत ने कहा, मेरे चाचा ने 2014 में कांग्रेस के नेता सलमान खुर्शीद को हराया था। इसलिए राहुल गांधी ने बदले की भावना से इस कृत्य को अंजाम दिया। मेरे चाचा सांसद मुकेश राजपूत इस समय दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) में भर्ती हैं, जहां उनकी जांच चल रही है। डॉक्टरों का कहना है कि जांच के बाद ही यह पता चल पाएगा, वह कितने घायल हैं। राहुल राजपूत ने इस घटना को फर्रुखाबाद के लिए अपमानजनक बताया और कहा कि यह स्थिति पूरी तरह से अस्वीकार्य है। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं और प्रधानमंत्री से अपील की कि इस मामले को गंभीरता से लेकर विधिक कार्रवाई की जाए और राहुल गांधी को उनके किए गए गलत कृत्य के लिए सजा दिलाई जाए। लोधी समाज ने कहा- कांग्रेस का पुतला फूंकेंगे
लोधी महासभा के नेताओं ने इस घटना के विरोध में धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है। दिव्यांग प्रकोष्ठ जिला संयोजक विनोद वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस का पुतला फूंका जाएगा। उन्होंने इस घटना को शर्मनाक करार देते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। संगठन के पदाधिकारी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर रहे हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह घटना सांसद पर जानबूझकर हमला करने के समान है और इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। अखिलेश ने लिखा- नया किस्सा बनाया जा रहा, इस बार भी सच्चाई नहीं …………………………………… यह खबर भी पढ़ें:- संसद परिसर में धक्का-मुक्की, भाजपा सांसद सारंगी गिरकर घायल:आरोप- राहुल गांधी ने धक्का दिया; राहुल बोले- भाजपा सांसदों ने धमकाया, संसद जाने से रोका संसद परिसर में गुरुवार सुबह धक्का-मुक्की के दौरान ओडिशा के बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी चोटिल हो गए। सारंगी ने आरोप लगाया कि राहुल ने एक सांसद को धक्का दिया, जो उनके ऊपर गिरा। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *