संसद में पप्पू यादव पुजारी बनकर पहुंचे,राहुल ने चंदा दिया:राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर विपक्ष का प्रदर्शन, हंगामा; लोकसभा 12 बजे तक स्थगित

विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रदर्शन किया। सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे। राहुल गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों ने उसमें चंदा डाला। साथ ही सांसद बैनर लेकर पहुंचे जिसमें ‘अमित शाह संसद से गायब क्यों’ लिखा हुआ था। लोकसभा और राज्यसभा में 11 बजे कार्यवाही शुरू हुई। लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा 12 बजे तक और राज्यसभा तीन अगस्त तक के लिए स्थगित की गई है। आज लोकसभा में जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, 2026 और सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने से जुड़े संशोधन बिल पर चर्चा होगी। संसद सत्र से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *