लोहरदगा | लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत 10 मार्च से प्रारंभ होने वाले संसद सत्र में भाग लेने के लिए रविवार को दिल्ली रवाना हुए। जहां सांसद संसद सत्र में देश, राज्य व स्थानीय स्तर के अनेक मुद्दों को उठाएंगे। साथ ही 13 एवं 17 मार्च को दिल्ली संसद भवन में आयोजित लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ करने के प्रावधान वाले गठित संसद की संयुक्त समिति जेपीसी की बैठक में भाग लेकर अपनी बातों को रखेंगे।


