रांची| संस्कार पब्लिक स्कूल ने शनिवार को लिटिल जीनियस एक्सपो नामक विज्ञान सह कला एवं शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें यूकेजी से कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रदर्शनी में पृथ्वी मॉडल, वर्षा जल संचयन, जल शोधन, ज्वालामुखी विस्फोट, प्रकाश संश्लेषण तथा स्वस्थ भोजन एवं जंक फूड जैसे विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए गए। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।


