धमतरी| अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2024 का परीक्षा परिणाम शांति कुंज द्वारा घोषित कर दिया है। इसके प्रमाण पत्रों का वितरण रिसाई पारा स्थित गायत्री शक्तिपीठ में किया है। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक प्रदीप देवांगन, सचिव एलके यादव, कोषाध्यक्ष मोहन गंजीर से संपर्क कर कार्यालयीन समय में प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकता है। जिला समन्वयक दिलीप नाग ने बताया कि 2024 में धमतरी जिले के धमतरी, कुरुद, मगरलोड, नगरी एवं भखारा ब्लॉक के कक्षा 5वीं से 12वीं व कॉलेजों से कुल 12278 विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिला समन्वयक ने संबंधित शाला के प्रभारी शिक्षक-शिक्षिकाओं से शाला का प्रमाण पत्र प्राप्त कर बच्चों में शीघ्र वितरण करने कहा है।


