संस्कृति, सुर और ताल का 2 दिवसीय गरबा रास 5 से, सिंगर ध्वनि पारीक प्रस्तुति देंगी

भीलवाड़ा | दैनिक भास्कर मीडिया पार्टनरशिप में वीए इवेंट्स की ओर से 5 और 6 अक्टूबर की शाम शहरवासी संस्कृति, सुर और ताल के अद्भुत संगम के साक्षी बनेंगे। गरबा नाइट को लेकर शहर में उत्सुकता है। कार्यक्रम स्थल को रंग-बिरंगी लाइटों और पारंपरिक सजावट से सजाया जाएगा। जहां हर उम्र के लोग गरबा की थीम पर थिरकते नजर आएंगे। इस आयोजन में पारंपरिक संस्कृति का भव्य उत्सव होगा। गरबा की धुनों पर सजे-धजे युवक-युवतियां, परिवार और बच्चे उमंग व उल्लास से भरे पल बिताएंगे। प्रतियोगिताएं, आकर्षक इनाम और स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल आयोजन को खास बनाएंगे। गुजरात की सेलिब्रिटी सिंगर ध्वनि पारीक प्रस्तुति देंगी। गुजराती म्यूजिकल ग्रुप और शहर के परक्यूशनिस्ट अभय प्रस्तुति देंगे। एंकर हर्ष सोमानी रहेंगे। सुरक्षा और पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *