संस्कृत भर्ती : अभ्यर्थियों को 16 तक विस्तृत आवेदन भरना होगा

बीकानेर | राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2024 में संस्कृत विषय की विचारित सूची में सफल घोषित अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत आवेदन का कार्यक्रम जारी किया है। ऑनलाइन विस्तृत आवेदन-पत्र भरने के लिए आयोग द्वारा 10 से 16 फरवरी तक लिंक खोला जाएगा। संस्कृत विषय की विचारित सूची में अस्थाई रुप से सम्मिलित किए गए सभी अभ्यर्थियों को एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी- अप्लाई नाउ का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *