संस्कृत विश्वविद्यालय का सेमस्टर परीक्षा का शेड्यूल जारी:2 जनवरी से शुरू होगा एग्जाम, शास्त्री सेकेंड और थर्ड सेमेस्टर की होगी 25 अंक की आंतरिक परीक्षा

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की सेमस्टर परीक्षाओं का अंतिम शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस शेड्यूल को नई शिक्षा नीति के अंतर्गत जारी किया गया है। विश्वविद्यालय की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षाएं 2 जनवरी 2024 से शुरू होकर 12 जनवरी 2024 तक चलेंगी। इसमें शास्त्री प्रथम वर्ष के छात्रों की बैक परीक्षा होगी। इसके अलावा नई शिक्षा-2020 के अंतर्गत शास्त्री सेकेंड और थर्ड सेमस्टर के छात्रों को विज्ञान व गृहविज्ञान छोड़कर बाकी सभी विषयों में 25 अंक का आंतरिक मूल्यांकन किया जाएगा। वहीं इन दोनों सब्जेक्ट वाले छात्रों की 10 अंक की आंतरिक परीक्षा और 15 अंक का प्रेक्टिकल लिया जाएगा। 2 जनवरी से शुरू होगा एग्जाम
इस संबंध में कुलपति बिहारी लाल शर्मा ने बताया- शास्त्री प्रथम सेमेस्टर के बैक पेपर, आचार्य प्रथम सेमेस्टर, शास्त्री चतुर्थ सेमेस्टर, शास्त्री थर्ड सेमेस्टर और आचार्य थर्ड सेमेस्टर की परीक्षाओं का अंतिम शेड्यूल जारी किया गया है। ये परीक्षाएं 2 जनवरी से 12 जनवरी तक होंगी। इसमें प्रथम पाली में शास्त्री प्रथम सेमेस्टर, आचार्य प्रथम सेमेस्टर और शास्त्री फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं होगी। दूसरी पाली में शास्त्री थर्ड और आचार्य तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। 9 तारीख को नहीं होगी आचार्य की परीक्षाएं
कुलपति ने बताया- 9 जनवरी को यूजीसी नेट की परीक्षाएं होनी है। ऐसे में विश्वविद्यालय के कई छात्रों ने इसमें आवेदन कर रखा है। इसलिए आचार्य प्रथम और आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों की 9 जनवरी को परीक्षा नहीं रखी गयी है। परीक्षांए दो पालियों में होनी है। पहली पाली 9 बजे सुबह से 12 बजे दिन तक और दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *