संस्कृत विश्वविद्यालय में शुरू हुआ फिट इंडिया वीक:पहले दिन हुई योगासन प्रतियोगिता, कुलपति बोले- लोगों को फिट रखने के लिए बड़ा कदम

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में मंगलवार से फिट इंडिया वीक का शुभारंभ हुआ। इस वीक के प्रथम दिन योग-ध्यान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 104 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान कुलपति ने कहा देश के लोगों स्वास्थ्य रखने के लिए नियमति योगासन अति आवश्यक है। योग और ध्यान हमारे जीवन में स्वास्थ्य और सुख को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई दी और छात्रों से बढ़चढ़ के हिस्सा लेने का आह्वान किया। संस्कृत विश्वविद्यालय में शुरु हुआ फिट इंडिया वीक
इस संबंध में कुलपति डॉ बिहारी लाल शर्मा ने बताया- प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप विश्वविद्यालय में फिट इंडिया वीक का उद्घाटन किया गया है। इसमें विश्वविद्यालय के छात्रों ने पहले दिन योगसन किया। इसमें 104 छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम स्थान पर दया सागर पाठक, द्वितीय स्थान पर विशाल अग्रहरी और तृतीय स्थान पर नैंसी गुप्ता रहीं। देश का महत्वपूर्ण कदम
कुलपति डॉ बिहारीलाल शर्मा नेयुवाओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में योग और ध्यान को शामिल करें और स्वस्थ रहने के लिए प्रयास करें।इस अवसर पर उन्होंने फिट इंडिया वीक के उद्देश्यों और महत्व के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देश के नागरिकों को स्वस्थ और फिट रखने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। और ध्यान हमारे जीवन में स्वास्थ्य और सुख को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फिट इंडिया वीक का उद्देश्य देश के नागरिकों को स्वस्थ और फिट रखने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में योग और ध्यान को शामिल करें और स्वस्थ रहने के लिए प्रयास करें।इ पहले दिन 104 ने लिया हिस्सा
विश्वविद्यालय के आकड़ों के अनुसार पहले 104 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यहां सभी को योग करना सिखाया जाता है। जैसे ही हमाए खिलाड़ी लौटेंगे हम इस ग्राउंड को तैयार करवाल लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *