राजनांदगांव| संस्कृत भारती राजनांदगांव के तत्वावधान में दस दिवसीय निशुल्क संस्कृत सम्भाषण शिविर का समापन 29 जून को होगा। यह शिविर गांधी सभागृह में लगाया जा रहा है। समापन रविवार को दोपहर 3 बजे होगा। संस्कृत भारती की जिला मंत्री डॉ. आकांक्षा विश्वकर्मा, शिक्षण प्रमुख नीलम श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी।


