संस्थागत प्रसव को दें बढ़ावा, डायलिसिस सुविधा का करें प्रचार: व्यास

भास्कर न्यूज ​| जशपुरनगर कलेक्टर रोहित व्यास ने शुक्रवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने जिले में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और जिला अस्पताल सहित अन्य केंद्रों में उपलब्ध डायलिसिस सुविधा का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने एएनसी जांच, टीकाकरण समय पर करवाने व प्रत्येक गर्भवती महिला की जानकारी संधारित करने व उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा। इसके साथ ही नवजात बच्चे का जन्म के साथ रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश दिए। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित कैम्पों की जानकारी लेते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे लाभान्वित करने को कहा। ​कलेक्टर ने जिले के बाहर हो रहे प्रसवों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की और सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। लोगों को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करने के लिए सास बहू सम्मेलन आयोजित करने, एएनसी जांच और टीकाकरण समय पर करवाने पर जोर दिया गया। प्रत्येक गर्भवती महिला की जानकारी को व्यवस्थित रूप से संधारित करने और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। ​कलेक्टर ने जिले के तीन महत्वपूर्ण केंद्रों पर उपलब्ध डायलिसिस सुविधा को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। जिला अस्पताल जशपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव और कुनकुरी में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है।कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को इस सुविधा के बारे में व्यापक जानकारी प्रसार करने को कहा, ताकि जरूरतमंद लोग इसका लाभ ले सकें। बैठक में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की विशेष समीक्षा की गई। टीबी की जांच बढ़ाने और टीबी पीडितों को निक्षय पोषण अभियान के तहत पोषक आहार समय पर प्रदान करने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *