संस्था ने 18 गांव के लाभुकों से बकरी वितरण के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की है

भास्कर न्यूज | राजनगर झारखंडी भाषा ख़तियानी संघर्ष समिति के केंद्रीय महासचिव विद्देश्वर महतो ने सेंटर फॉर वर्ल्ड सॉलिडरिटी नामक गैर संस्कारी संस्था द्वारा राजनगर के प्रखंड के 18 गावों के लाभुकों से बकरी व मुर्गी वितरण के नाम पर 15-15 सौ रुपए पैसे वसूलने के मामले को परियोजना के वित्तीय डाता (डोनर) एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों से मुलाकात कर सीडब्ल्यूएस संस्था के कारगुजारियों से अवगत कराने की कही। विद्देश्वर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि बीते 21 जनवरी को संस्था के खिलाफ जांच कर लाभुकों को न्याय दिलाने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। जिसके बाद संस्था के लोगों ने बीडीओ को बकरी वितरण की सूची उपलब्ध कराई। जिसके बाद मामले का भौतिक सत्यापन नहीं किया गया। जिन लाभुकों की सूची दी गई है, उनमें से कई लाभुकों को बकरी मिली ही नहीं। साथ ही संस्था को लाभुकों से किसी तरह का पैसा वसूलना भी नहीं था। संस्था ने लाभुकों से यह कहकर पैसे लिए थे कि बीमार होने पर बकरी को आवश्यक दवा व इंजेक्शन दिया जायेगा। बकरी मरती है तो दूसरा दिया जायेगा। परन्तु अब क्षेत्र में संस्था के कोई अधिकारी नहीं दिखते हैं। मालूम हो कि राजनगर प्रखंड क्षेत्र के 18 गावों में ग्रामीणों का समग्र विकास एक परियोजना चलाई गई थी। जिसमें एचडीएफसी बैंक का पैसा लगा था, जिसकी क्रियान्वयन संस्था सेंटर फॉर वर्ल्ड सॉलिडरिटी (सीडब्ल्यूएस )है। विद्देश्वर का आरोप है कि संस्था के लोगों ने एचडीएफसी को भी अंधेरे में रख लाभुकों से पैसे वसूलने काम किया है। संस्था ने 18 गांव के लाभुकों से बकरी वितरण के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *