संस्था प्रधानों के लिए कार्यशाला आयोजित हुई

जयपुर| समग्र शिक्षा जयपुर एवं स्माइल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में निजी होटल में जिले के 210 व्यावसायिक शिक्षा संचालित विद्यालयों के संस्था प्रधानों के लिए क्षमतावर्धन कार्यशाला हुई। अध्यक्षता मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी दीपक शुक्ला ने की। राज्य समसा कार्यालय से उपायुक्त (व्यावसायिक शिक्षा) संतोष मीूणा मुख्य अतिथि रहे। अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक ओमप्रकाश सैनी व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. महेश गुर्जर उपस्थित रहे। कार्यशाला में व्यावसायिक शिक्षा के क्रियान्वयन, बजट, स्माइल फाउंडेशन की छात्रवृत्ति योजना तथा ऑनलाइन डेटा फीडिंग पर चर्चा की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *