सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच आपसी रक्षा समझौता:इनमें एक पर हमला दोनों देशों पर अटैक माना जाएगा

पाकिस्तान और सऊदी अरब ने बुधवार को एक आपसी रक्षा समझौते पर साइन किए, जिसके तहत किसी भी देश पर हमले को दोनों पर हमला माना जाएगा। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सऊदी यात्रा के दौरान ‘स्ट्रेटेजिक म्यूचल डिफेंस एग्रीमेंट’ पर साइन किए। राजधानी रियाद में अल-यममाह पैलेस में क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने शहबाज शरीफ का स्वागत किया। इससे पहले रियाद के उप-गवर्नर मुहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन अब्दुलअजीज ने सऊदी पहुंचने पर प्रधानमंत्री शरीफ का स्वागत किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *