सकल जैन महिला प्रकोष्ठ ने स्वेटर बांटे:राणपुर और कमलाकुडी स्कूलों नें भेंट, जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित

प्रतापगढ़ में सकल जैन समाज की महिला प्रकोष्ठ ने भीषण ठंड के बीच जरूरतमंद बच्चों और ग्रामीणों को स्वेटर तथा कंबल वितरित किए। प्रकोष्ठ की प्रवक्ता कीर्ति जैन ने बताया कि इस सेवा कार्य के तहत देवगढ़ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल राणपुर और राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल कमलाकुडी के 300 से ज्यादा बच्चों को स्वेटर दिए गए। इसके अतिरिक्त, आसपास के ग्रामीण इलाकों में गरीब और जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल भी दिए। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष कुमकुम सरिया ने बताया कि प्रकोष्ठ भविष्य में भी इसी तरह जरूरतमंद वर्ग की सहायता के लिए कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी, ताकि समाज के हर वर्ग तक सहयोग पहुंचाया जा सके। इस दौरान कुमकुम सरिया, समता चिप्पड़, रोमा नगरीवाला, सरोज बंडी, संगीता नलवाया, आरती भटेवरा, निरन करनपुरिया, मोनिका रांका, भावना गांधी सहित स्कूल स्टाफ और स्थानीय लोग मौजूद रहें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *