सकारात्मक बदलाव से सशक्त व आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव

भास्कर न्यूज | पुरूर मंडल पुरूर में संघ शताब्दी वर्ष पर हिंदू सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मातृ शक्ति कलश धारण और शोभा यात्रा के साथ हुई। मुख्य वक्ता विभागीय बौद्धिक प्रमुख राजनांदगांव रूपेंद्र सिन्हा ने सामाजिक चेतना, हिन्दू संगठन एवं पंच परिवर्तन के महत्व बताया। समाज के प्रति लोगों के कर्तव्यों को जागृत किया। पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्वर्गीय आधारित जीवन और नागरिक कर्तव्यबोध पर अपने विचार साझा किए। इन परिवर्तनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाकर एक सशक्त, समरस और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है। संघ का कार्य केवल संगठन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग को राष्ट्रहित में जोड़ना इसका मूल उद्देश्य है। संचालन गौरव मौर्य ने सुव्यवस्थित ढंग से किया। ब्रह्मकुमारी आश्रम धमतरी की बहन प्रजाकता और वरिष्ठ समाजसेवक गुरूर नंदकिशोर शर्मा ने संबोधित किया। कार्यक्रम में निर्मल कुमार साहू, सुपेश साहू, लिकेश हिंदू मंतराम राजपुरिया, द्वारिका कटेंद्र, वेदप्रकाश कटेंद्र, आनंदराम सोनबरसा आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *