सक्ती में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़:115 लीटर महुआ शराब, 500 किलो लाहन जब्त; 5 भट्टियां नष्ट

सक्ती जिले में नववर्ष और आगामी छेरछेरा पर्व से पहले आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। 31 दिसंबर को आबकारी वृत्त सक्ती की संयुक्त टीम ने ग्राम जुड़गा में एक अवैध महुआ शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नववर्ष के अवसर पर ग्राम जुड़गा के नाले किनारे अवैध रूप से महुआ शराब बनाने की फैक्ट्री संचालित हो रही है। सूचना मिलते ही तत्काल एक टीम गठित कर नाले किनारे दबिश दी गई। आबकारी टीम की दबिश पर संदिग्ध फरार आबकारी टीम को देखते ही कुछ संदिग्ध व्यक्ति मौके से फरार हो गए। दबिश के दौरान मौके से महुआ शराब बनाने की पांच चालू भट्टियां बरामद की गईं। इसके अलावा झाड़ियों में छुपाकर रखी गई लगभग 115 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। सैकड़ों लीटर शराब बनने से रोका शराब निर्माण में प्रयुक्त 20 बोरियों में भरा करीब 500 किलोग्राम महुआ लाहन मौके पर सैंपल लेकर नष्ट किया गया। अधिकारियों के अनुसार, इस लाहन से सैकड़ों लीटर अवैध महुआ शराब तैयार की जा सकती थी। दूर-दराज के नालों और जंगलों में सक्रिय माफिया आबकारी विभाग ने बताया कि लगातार कार्रवाई के कारण अब शराब माफिया घरों के बजाय दूर-दराज के नालों और जंगलों में अवैध निर्माण कर रहे हैं। विभाग की सतत निगरानी और दबिश आगे भी जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *