सक्ती में आबकारी विभाग की कार्रवाई:तीन स्थानों पर छापेमारी, 24 लीटर महुआ शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

सक्ती जिले में आबकारी विभाग ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 17 जनवरी 2026 को जाजंग, कुरदा और सकरेली खुर्द में छापेमारी की गई। इस दौरान कुल 24 लीटर महुआ शराब जब्त की गई और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जाजंग थाना सक्ती के वार्ड क्रमांक 7 बाजार चौक में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। पहले एक खरीददार के माध्यम से शराब की खरीद सुनिश्चित की गई। बिक्री की पुष्टि होने पर सन्नी मेहराकी सफेद रंग की बाइक की डिक्की से 36 प्लास्टिक पाउच महुआ शराब बरामद की गई। कुरदा में अवैध महुआ शराब जब्त इसी तरह नगरदा थाना के वार्ड क्रमांक 11 कुरदा में सुकरिता केंवट पति लक्ष्मण केंवट के घर पर छापा मारा गया। तलाशी के दौरान ईंटों के ढेर में छिपाकर रखे गए 32 प्लास्टिक पाउच (प्रत्येक 250 मिलीलीटर), कुल 8 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। सकरेली खुर्द में महिला गिरफ्तार सकरेली खुर्द निवासी ललिता लहरें पति नरेंद्र लहरें के अवैध रूप से महुआ शराब बेचने की सूचना पर भी कार्रवाई की गई। मौके से एक सिल्वर बर्तन में भरी 7 लीटर महुआ शराब बरामद कर आरोपी ललिता लहरें को गिरफ्तार किया गया। जेल भेजे गए आरोपी तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) और 59 के तहत तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से रिमांड मिलने के बाद जेल भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *