सक्ती में चोरी के 6 आरोपी पकड़ाए:घर की छत पर रखा गाटर उठा ले गए थे आरोपी; बाइक चुराने वालों में 2 नाबालिग शामिल

सक्ती जिले में पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामले में 6 आरोपियों को पकड़ा है। पहले मामले में बाइक चोरी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, इनमें 2 नाबालिग शामिल है।पुलिस ने इनके कब्जे से 3 बाइक भी बरामद की हैं। जिसकी कीमत लगभग 90 हजार रुपए है। वहीं, दूसरे मामले में एक निर्माणाधीन मकान से लोहे के चैनल गाटर चोरी करने वाले तीन आरोपी पकड़ाए है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के 5 चैनल गाटर और एक बाइक बरामद की है। इसमें बरामद गटरों की अनुमानित कीमत 2400 रुपए है। दोनों मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। पहला मामला बाइक चोरी का 3 अगस्त 2025 को सेंदुरी के रहने वाले मनीष तेंदुलकर अपनी हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक से परीक्षा देने सक्ती आए थे। उन्होंने अपनी बाइक स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास खड़ी की थी। परीक्षा के बाद दोपहर 1:30 बजे लौटने पर बाइक गायब मिली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 267/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों की पहचान की। परसदाखुर्द का रहने वाला विरेंद्र महंत (33 साल) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने दो नाबालिगों के साथ मिलकर तीन बाइक चोरी करना कबूल किया। एक बाइक स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास से चोरी की गई थी। दो अन्य वाहन बुधवारी बाजार क्षेत्र से चोरी कर रेस्ट हाउस में छिपाए गए थे। पुलिस ने आरोपी विरेंद्र महंत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। दोनों नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड, जांजगीर के समक्ष प्रस्तुत कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। एक से अधिक आरोपियों की संलिप्तता के कारण मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई है। दूसरा मामला गाटर चोरी का सक्ती जिले के ग्राम पोरथा के रहने वाले प्रमोद कुमार चौहान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने मकान निर्माण के लिए 35 चैनल गाटर खरीदे थे। इनकी कीमत लगभग 65,450 रुपए थी। इन गाटरों को मुरली तांबोली के निर्माणाधीन मकान की छत पर 30 जून 2025 को रखा गया था। 5 अगस्त को जब मुरली तांबोली ने छत का निरीक्षण किया तो पाया कि सभी चैनल गाटर चोरी हो चुके हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज होते ही सक्ती पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक लोहे के गाटर काटते देखे गए हैं। पुलिस ने तीन संदिग्धों दुर्गेश बरेठ, शिवा सोनी और पुष्पेंद्र शर्मा को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने चैनल गाटर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी किए गए सभी 35 चैनल गाटर एक घुमंतू कबाड़ी को बेच दिए थे। उन्होंने प्राप्त राशि को आपस में खर्च कर दिया था।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के बचे हुए 5 चैनल गाटर बरामद किए। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई एक हीरो कंपनी की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (नंबर CG 11 BK 5060) भी जब्त की गई है। बरामद गाटरों की अनुमानित कीमत 2400 रुपए है।आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर उन्हें 6 अगस्त को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *