सक्ती जिले के जैजैपुर थाना में पुलिस प्रशासन ने मालवाहक वाहन चालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। एसपी अंकिता शर्मा, एएसपी हरीश यादव और एसडीओपी मनीष कुंवर के निर्देश पर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विंटन साहू ने की। बैठक में थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि मालवाहक वाहनों में यात्रियों को ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि इस नियम का उल्लंघन करने से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। अब नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने चालकों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इनमें वाहन के दस्तावेज अपडेट रखना, नशे में वाहन न चलाना और तेज गति से न चलाना शामिल है। अभियान में सहयोग देने का आश्वासन स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया है। उन्होंने इस अभियान में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। बैठक में करीब 150 वाहन मालिक और चालक उपस्थित थे। यह कदम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।


