सक्ती में सत्संग कर रही बुजुर्ग महिलाओं पर हमला:नशे में युवक ने पैसे न देने पर डंडे से किया वार; दो गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

सक्ती शहर में रविवार को राम मंदिर के पास सत्संग के दौरान दो बुजुर्ग महिलाओं पर हमला किया गया। नशे में धुत एक युवक ने पैसे न देने पर डंडे से उन पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायल महिलाओं को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। यह घटना सक्ती थाना क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक सत्संग स्थल पर पहुंचा और महिलाओं से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। जब महिलाओं ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो उसने वहीं पड़ा एक डंडा उठाया और उन पर हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा मोहल्लेवासियों ने तुरंत बीच-बचाव किया और घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। नशे की हालत में पहले भी कर चुका है हंगामा स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी युवक पहले भी नशे की हालत में उत्पात मचाता रहा है, लेकिन इस तरह का गंभीर हमला उसने पहली बार किया है। राम मंदिर जैसे धार्मिक स्थल के पास हुई इस घटना से लोगों में नाराजगी और भय का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *