सक्षम दिव्यांग स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया मकर संक्रांति का त्योहार

भास्कर न्यूज | राजिम प्रेरक संस्था के प्रमुख आर. जी. सिंहा ने दिव्यांग बच्चों के साथ मकर संक्रांति का पर्व बड़े ही उमंग और उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल परिवार के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी और अपने हाथों से तिल के लड्डू और मुर्रे से बने लड्डू सभी बच्चों और साथियों को बांटे। मकर संक्रांति की विशेषता बताते हुए, उन्होंने सभी का मुंह मीठा कराकर इस दिन को यादगार बना दिया। अपने उद्बोधन में संस्था प्रमुख ने शुभकामनाएं देते हुए कहा, “खुशियों की आस गुड़ की तरह, हर ग़म से दूर अपनों के पास, रंगीन पतंगों से आसमान सजाएगी और हम सभी एक साथ मकर संक्रांति मनाएंगे। भगवान भी आपके जीवन में रंगीन पतंगों के रूप में खुशियां लाए और आप सभी अपने जीवन के लक्ष्य की प्राप्ति करें। इसके बाद प्रधान पाठक उमेश्वरी ने भी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी और ऐसे विशेष आयोजनों की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे, जिनमें शिक्षक ढालेंद्र मानिकपुरी, टिकेश्वर सेन, भारत कुमार पटेल, संजय शुक्ला, चांदनी सिंहा, इच्छा चौहान, तारणि निषाद, हितेश्वरी डिगेश्वरी और राजेंद्र यादव शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *