सखा सहयोग सुरक्षा समिति के मिलन समारोह में महिलाओं की रही भागीदारी

सिटी रिपोर्टर | बोकारो सखा सहयोग सुरक्षा समिति के संरक्षक सह महामंत्री बीके चौधरी के नेतृत्व में रविवार को सिटी पार्क में वार्षिक मिलन सह वनभोज का आयोजन किया गया। इसमें समिति के सभी सदस्यों के परिवार की महिलाएं, बच्चे आदि ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न आउट डोर गेम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत और भोजन का आयोजन किया गया। संरक्षक चौधरी ने कहा कि समिति के हर एक सदस्य हमारी सबसे बड़ी सम्पति है। साल भर की कड़ी मेहनत के बाद यह वनभोज उन्हें तरोताजा करने और एक-दूसरे के साथ अनौपचारिक रूप से जुड़ने का एक बेहतरीन मौका देता है। ऐसी गतिविधियां आपसी सहयोग को बढ़ावा देता है। कार्यक्रम सफल बनाने में अध्यक्ष यूसी कुंभकार, कोषाध्यक्ष आरबी चौधरी, झामुमो नेता हसन इमाम, शंकर कुमार, एनके सिंह, आई अहमद, बरिया तेली, राजेन्द्र प्रसाद, अभिमन्यु मांझी, ओपी चौहान, टीपी महतो, राजा राम सिंह, बीएन तिवारी, सुभाष चंद्र महतो, राम देव, देवेन्द्र गोराई, सुनील कुमार, एमएल मोदी, आरपी राम, एसकेपी साव, डीएन माली, रबिंद्र सिंह, मानिक चंद साह, उपेन्द्र कुमार, सीकेएस मुंडा, तुलसी साहू, रोशन कुमार, विजय कुमार साह, बालेश्वर राय, शशिकांत, शशि भूषण आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *