सखी वन स्टॉप सेंटर में भर्ती आवेदन 29 जनवरी तक दें

बैकुंठपुर/मनेंद्रगढ़| एमसीबी जिला महिला एवं बाल विकास विभाग ने मिशन शक्ति योजना के तहत सखी वन स्टॉप सेंटर में सेवा प्रदाताओं की भर्ती के लिए आवेदन मंगवाए हैं। यह नियुक्ति निश्चित मासिक सेवा शुल्क पर होगी। केवल महिला उम्मीदवार ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं। आवेदन 29 जनवरी सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कलेक्टर परिसर, मनेंद्रगढ़ स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग, कक्ष क्रमांक 22 में जमा करें। रिक्त पदों, पात्रता, शैक्षणिक योग्यता व अन्य शर्तों की जानकारी जिला मनेंद्रगढ़- चिरमिरी- भर तपुर की आधिकारिक वेबसाइट http://manendragarh- chirmiri-bharatpur.c g.gov.in व कार्यालय के सूचना पटल पर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *