सख्ती: रात में सुनसान इलाकों में घूमते मिले 14 से ज्यादा संदिग्ध, ले गए थाने

भास्कर न्यूज | कवर्धा कवर्धा शहर में अपराधों को रोकने विजिबल पुलिसिंग की जा रही है। इसे लेकर शनिवार रात पुलिस ने होटल, लॉज और सुनसान इलाकों पर चेकिंग अभियान चलाया। रात में सुनसान इलाकों पर 14 से ज्यादा लोग संदिग्ध रूप से घूमते पाए गए। सभी को डग्गा वाहन में बैठाकर कोतवाली थाने लाए। वहीं होटल और लॉज में बाहरी व्यक्तियों की पहचान कर संदिग्धों को थाने लेकर आए। थाने में सभी से पूछताछ की गई। भविष्य में अवैध गतिविधियों में लिप्त न होने की कड़ी चेतावनी देकर उन्हें छोड़ा गया। वहीं वीर स्तंभ चौक पर रात में पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट व अन्य मोटर साइकिलों के खिलाफ भी कार्रवाई की। इन वाहनों को जब्त थाना परिसर लाया गया। यहां चालकों से जुर्माना वसूलते हुए मॉडिफाइड साइलेंसर निकाल कर जब्त किए। देवार मोहल्ले में चेकिंग इससे पहले डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर के नेतृत्व में कोतवाली थाना प्रभारी लालजी सिन्हा व उनकी टीम ने देवार पारा में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान मोहल्ले में घर-घर चेकिंग की गई। टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी और स्थानीय निवासियों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *