सगाई में जा रहे पलामू के दो लड़कों की मौत:रांची-मेदिनीनगर मार्ग पर बाइक पेड़ से टकराई, लेस्लीगंज जाने के दौरान हुआ हादसा

रांची के चान्हो में शुक्रवार को सड़क हादसे में दो लड़कों की मौत हो गई। मृतकों में सतबरवा के मुक्ता गांव का 17 वर्षीय विकास विश्वकर्मा और मनातू के रहेया का 22 वर्षीय उपेंद्र कुमार शामिल हैं। दोनों रांची से मेदिनीनगर की ओर बाइक से जा रहे थे। विकास अपने बड़े भाई संदीप की सगाई समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। संदीप का छेका कार्यक्रम लेस्लीगंज के महरजा में होना था। बाइक पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पेड़ से जा भिड़ी हादसा चान्हो थाना से 500 मीटर पूर्व चटवल मोड पर हुआ। बाइक पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक कई मीटर दूर जा गिरे। चान्हो थाना पुलिस ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। रांची रिम्स में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। थाना प्रभारी संजय सिंह ने घटना की पुष्टि की है। विकास के परिवार में तीन भाई और दो बहनें हैं स्थानीय मो. खुर्शीद, कैंसर रजा, बबलू, पिंटू और लाडले हसन समेत कई लोगों ने मृतकों के परिजनों को रांची रिम्स पहुंचने में मदद की। विकास के परिवार में तीन भाई और दो बहनें हैं। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *