सगाई से पहले लड़की प्रेमी के साथ फंदे पर लटकी:मौत से पहले लड़के ने चिता की REEL शेयर की; बिजनौर की घटना

बिजनौर में सगाई से एक दिन पहले लड़की ने प्रेमी के साथ जान दे दी। रविवार सुबह दोनों के शव एक ही फंदे पर लटके मिले। लड़की की सोमवार (कल) को सगाई होनी थी। रिश्तेदार घर पहुंच चुके थे। दोनों के सुसाइड का पता चलते ही परिवार में रोना-चिल्लाना मच गया। लड़का आशु पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। मौत से 12 घंटे पहले उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक गाने की रील शेयर की। इसमें चिता में प्रेमी-प्रेमिका को एक साथ लेटे दिखाया गया था। परिवार का कहना है कि दोनों रात को चुपके से कब निकल आए, किसी को पता ही नहीं चला। रविवार सुबह गांव का एक बच्चा खेत के पास गया तो उसने सबसे पहले दोनों के शव लटकते देखे। वह डर गया। भागता हुआ वापस आया। उनसे अपने परिवार को जानकारी। इसके बाद दोनों के घरवाले रोते-बिलखते पहुंचे। परिवार वालों ने शवों को नीचे उतारा और अपने-अपने घर लेकर चले गए। एक रिश्तेदार ने बताया कि दोनों एक ही जाति के थे। लंबे समय से अफेयर था। शादी करना चाहते थे। लेकिन, परिवार को इसका पता नहीं था। दोनों के घरों के बीच 50-70 मीटर की दूरी है। मामला चांदपुर थाना क्षेत्र के जमालुद्दीनपुर का है। जानिए पूरा मामला…
जमालुद्दीनपुर गांव के रहने वाले रवि कुमार किसान हैं। उनके 3 बच्चे हैं। बड़ा बेटा दिल्ली में नौकरी करता है। दूसरा बेटा आशु (21) परिवार के साथ रहता है। आशु ने इस बार पुलिस भर्ती में SI का फॉर्म डाला था। वह तैयारी कर रहा था। इसी गांव के रहने वाले रामवीर भी खेती करते हैं। उनकी बेटी शिवानी (19) और आशु दोनों के बीच अफेयर था। 15 दिन पहले शिवानी के घरवालों ने उसकी शादी तय कर दी थी। सोमवार को गोदभराई थी। शिवानी ने ये बात जब आशु को बताई। रात को सोए, सुबह घर से गायब मिले
परिवार ने बताया कि शनिवार रात पूरा परिवार सो गया। दोनों कब निकले, किसी को बात नहीं चला। माना जा रहा है कि आशु ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। दोनों ने घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर खेत में मुलाकात हुई। वहीं, एक शहतूत के पेड़ पर शिवानी के दुपट्टे से दोनों ने फंदा बनाकर फांसी लगा ली। लड़की की शादी तय होने से परेशान थे
एसपी ग्रामीण डॉ. प्रकाश सिंह ने बताया- चांदपुर में एक युवक-युवती का शव पेड़ से लटकते हुए मिला। जांच में पता चला कि दोनों के बीच अफेयर था। लड़की की शादी अचानक तय हो जाने से दोनों परेशान हो गए। उन्होंने आत्महत्या कर ली। ————————- ये खबर भी पढ़ेंः- यूपी में SIR के कारण टीचर BLO फंदे पर लटका:सुसाइड नोट में लिखा- टारगेट पूरा नहीं कर पा रहा हूं, बहुत टेंशन में हूं यूपी के मुरादाबाद में एक टीचर BLO ने सुसाइड कर लिया। रविवार सुबह उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। टीचर सर्वेश सिंह (46) ने जान देने से पहले बेसिक शिक्षा अधिकारी के नाम 3 पेज का सुसाइड नोट लिखा। इसमें SIR से परेशान होने की बात लिखी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *