सगे भाई ने बहन से 2 साल तक रेप किया:कोंडागांव में डरा-धमकाकर शोषण करता, प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन कराया; फांसी देने की मांग

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक सगे भाई ने अपनी 19 साल की बहन से रेप किया है। पीड़िता ने बताया कि पिछले 2 साल से उसका भाई डरा धमकाकर दुष्कर्म कर रहा है। पीड़िता इस दौरान प्रेग्नेंट हो गई। आरोपी भाई ने उसका जबरन अबॉर्शन भी करवाया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। युवती लगातार शोषण से परेशान होकर घर से भाग गई। वह 5 दिन लापता थी फिर जाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। गांव में भाई के हरकत की जानकारी लगते ही लोगों में आक्रोश है, वे आरोपी को फांसी में चढ़ाने की मांग कर रहे है। थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय को पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था। इस वजह से वह अब तक चुप थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश है। क्षेत्र में आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों और महिला कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा है कि ऐसे दरिंदों पर कोर्ट को फास्ट ट्रैक में सुनवाई कर फांसी की सजा तुरंत देनी चाहिए, ताकि समाज में कोई भी व्यक्ति इस तरह का घृणित कार्य करने की हिम्मत न कर सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *