सघन अध्ययन के लिए छात्रों को प्रेरित करें: सीईओ

भास्कर न्यूज। कोरबा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होगी। इसके पहले जिले में 10वीं और 12वीं के छात्रों की प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई। प्री-बोर्ड परीक्षा का परिणाम भी सामने आ चुका है। माना जा रहा है कि परिणाम बेहतर नहीं आया है। प्री-बोर्ड में शामिल अधिकांश स्कूलों का रिजल्ट 50 प्रतिशत के साथ 40 प्रतिशत तक आया है। समीक्षा बैठक में कमजोर रिजल्ट देने वाले स्कूलों के प्रति नाराजगी जाहिर की गई। प्री-बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक जिपं सीईओ दिनेश नाग की अध्यक्षता व डीईओ टीपी उपाध्याय की उपस्थिति में हुई। बैठक में 43 हाई स्कूल व 18 हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों के साथ 60 व्याख्याता प्रतिनिधि के रूप में शामिल थे। बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्री-बोर्ड परीक्षा के परिणामों की समीक्षा की गई। जिला पंचायत सीईओ ने 50 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों के प्राचार्यों और 40 प्रतिशत से कम परिणाम देने वाले व्याख्याताओं को शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए। सीईओ ने प्राचार्यों से कहा कि वे विद्यालय में छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें और 15 फरवरी तक छात्रों को सघन अध्ययन के िलए प्रेरित करते हुए परीक्षा परिणाम में गुणात्मक सुधार लाएं। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा का समय अत्यंत निकट है। इसके िलए छात्रों को ब्लूप्रिंट के आधार पर तैयारी कराएं और उन्हें अधिक अंक प्राप्त करने की तकनीक और वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के अभ्यास पर विशेष ध्यान दिलाएं। साथ ही छात्रों को पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों को हल कराने प्रोत्साहित करने और शिक्षकों को नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहकर अध्यापन कार्य सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *