एआईसीसी के महासचिव और छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट दो दिनों के लिए छत्तीसगढ़ दौरे में पर रहेगे। आज शाम 5.30 बजे मुंबई से रायपुर पहुंचेंगे। शाम 6 बजे समता कालोनी में पहलगाम आतंकी हमले में दिवंगत हुए कारोबारी दिनेश मीरानिया के परिवार से मुलाकात करेंगे। शाम 6.30 बजे रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे और रात्रि विश्राम बिलासपुर में करेंगे। 19 मई को वे दोपहर 2 बजे बिलासपुर से जांजगीर-चांपा के लिए रवाना होंगे। सोमवार को को जांजगीर-चांपा में कांग्रेस की राज्य स्तरीय ‘संविधान बचाओ यात्रा’ में शामिल होगे। इस रैली में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के अलावा एआईसीसी के महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सहित प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। प्रधानमंत्री जनविरोधी निर्णय थोप रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केंद्र की अधिनायकवादी मोदी सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक व्यवस्था को तार-तार कर दिया है। देश के संसाधनों पर अपने पूंजीपति मित्रों का एकाधिकार बनाने लगातार जनविरोधी निर्णय थोपे जा रहे हैं, जिसके खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ता हर स्तर पर लड़ाई लड़ रहे है।


