सचिन बघेल तीसरी बार जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने:भारत वर्मा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी; भाजपा नेताओं की मौजूदगी में संभाला पदभार

राजनांदगांव में भाजपा के सीनियर नेता सचिन सिंह बघेल ने तीसरी बार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला। उनके साथ भारत वर्मा ने उपाध्यक्ष पद ग्रहण किया। सचिन सिंह बघेल को तीसरी बार अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थकों में उत्साह देखा गया। पदभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे बैंक को और अधिक सशक्त, पारदर्शी और किसान-हितैषी बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उपाध्यक्ष भारत वर्मा ने भी बैंक के विकास और ग्राहकों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। सीनियर नेताओं की मौजदूगी में हुआ समारोह समारोह के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल और उपाध्यक्ष भारत वर्मा को शुभकामनाएं दीं तथा बैंक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पदभार ग्रहण समारोह में सांसद संतोष पांडे, महापौर मधुसूदन यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, सुरेश एच. लाल, खूबचंद पारख, अशोक चौधरी, सौरभ कोठारी, संतोष अग्रवाल, मोहम्मद इरफान शेख, हैरी जोसेफ, जहीर अब्बास, एमडी ठाकुर सहित कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुधीर सोनी, अधीक्षक सुरेश द्विवेदी, शाखा प्रबंधक मनीष श्रीवास्तव भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। प्रधान कार्यालय और विभिन्न शाखाओं के अधिकारी व कर्मचारी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिनमें प्रकाश अखिलेश, प्रकाश शुक्ला, योगेश्वर वर्मा, कवर्धा नोडल रवि मिश्रा, बद्री राम चंद्रवंशी, सुनील सोनी, राजेंद्र दाहिने, योगेन्द्र शर्मा, नोहर वर्मा, नागपुरे, बालेश्वर, मनोज मानिकपुरी, दिलीप देवांगन, समीर नामदेव, अजय सेन, कल्पेश चावला, चमन पाल, नीरज, अनिरुद्ध नवीन भाटी, ईश्वर गहरवार, अचला नंदीश्वर, सुनीता, मोती, संतोष चंद्राकर जैसे नाम शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *