सच्चा ज्ञानी ही भौतिक और आध्यात्मिक उन्नति करता है : आचार्य हंसराज

जालंधर | आर्य समाज मंदिर शहीद भगत सिंह नगर में साप्ताहिक सत्संग एवं यज्ञ का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान जसविंदर कालिया एवं ऊषा कालिया व मोहित खन्ना एवं प्रीति खन्ना ने परिवार सहित यज्ञ वेदी पर उपस्थित होकर यज्ञ में आहुितयां डालीं। इस अवसर पर यज्ञ ब्रह्मा आचार्य हंसराज मिश्रा ने यज्ञ संपन्न करवाया। भजनोपदेशिका सोनू भारती ने भजन सुना कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वैदिक विद्वान आचार्य हंसराज मिश्रा ने ज्ञान िदया िक केवल भौतिक संसाधनों के लिए ज्ञान अर्जन करना अज्ञानता है। वर्तमान में विद्या पढ़कर बहुत सारे संसाधन जुटा लेना ही हम विद्या का परिणाम मानते हैं। सच्चा ज्ञानी वही है, जो भौतिक उन्नति के साथ आध्यात्मिक उन्नति करता है। जो संसार के तत्वों को जानने के साथ-साथ आत्म तत्व का बोध रखता है। इस मौके पर महामंत्री हर्ष लखनपाल, प्रधान रणजीत आर्य, डा. सुधीर शर्मा, ओम प्रकाश मैहता, विजय कुमार चावला चौ.हरि चंद, सुभाष आर्य, प्रदीप शर्मा, तानिया शर्र्मा,सुनीता रानी,अनु आर्य, पुनम मैहता, बैजनाथ,राजीव शर्मा, वेद भाटिया आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *