सच्चा मित्र वही जो जरूरत पड़ने पर काम आए : आचार्य

सवाई माधोपुर| पटेल नगर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में चल रही भागवत कथा में कथा वाचक आचार्य भरत लाल शास्त्री ने श्री कृष्ण-सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुन कर सच्ची मित्रता के गुण बताए। कथावाचक आचार्य ने कहा कि सच्चा मित्र वही होता है जो वक्त पड़ने पर अपने मित्र की मदद करें और की गई मदद का ढिंढोरा भी नहीं पीटे। सच्चे मित्र के लक्षण बताते हुए कथावाचक आचार्य ने श्री कृष्ण-सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाकर कहा कि धीरज, धर्म, मित्र और नारी की परीक्षा आपातकाल में ही हो पाती है। कथा के दौरान उन्होंने भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। समापन पर कथावाचक आचार्य ने भागवत श्रवण का महत्व बताते हुए भागवत कथा को पुण्यदायी बताया। कथा श्रवण के लिए पटेल नगर सहित आसपास के धर्म प्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस दौरान सजीव झांकियां सजाकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *