सच्ची मित्रता धन, वैभव या पद की मोहताज नहीं होती : पं. पाठक

भास्कर संवाददाता | सलकनपुर ग्राम माथनी में रामसेवा दल द्वारा आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का समापन रविवार को भव्य भंडारे के साथ हुआ। समापन अवसर पर विधायक रमाकांत भार्गव विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने कथा श्रवण कर धर्मलाभ लिया। कथावाचक पंडित आलोक पाठक ने कहा, सच्ची मित्रता धन, पद या वैभव पर नहीं, प्रेम, त्याग और समान भाव पर टिकी होती है। सुदामा और श्रीकृष्ण की मित्रता आज के समाज के लिए प्रेरणा है। इसी क्रम में ग्राम मोगरा के राम मंदिर प्रांगण में चल रहे सीताराम यज्ञ की पूर्णाहुति और भंडारे में भी विधायक रमाकांत भार्गव शामिल हुए। उन्होंने यज्ञ स्थल की परिक्रमा की, आहुति दी और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम नारायण मीणा, मंडल सलकनपुर अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय, रामनारायण साहू, अनार सिंह चौहान, सरदारी लाल नागर, शिवनंदन ठाकुर, महामंत्री प्रदीप पटेरिया, सुनील गौर सहित कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *