‘सजा दो घर को गुलशन सा मेरे श्याम आए हैं’:भजन संध्या में खेली फूलों की होली, देर रात तक झूमे भक्त

चूरू के श्रीराम मंदिर में श्री श्याम कृपा महोत्सव के तहत सोमवार रात ‘मन की बातां सांवरिया’ भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसका आयोजन श्री श्याम एकादशी भक्त मंडल, राम मंदिर की ओर से किया गया था।
भजन संध्या का शुभारंभ बाबा श्याम की अखंड ज्योत प्रज्वलित कर किया गया। इससे पहले, बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया गया था, जिसमें 56 भोग की झांकी भी प्रदर्शित की गई। भजनों पर झूमते रहे श्रद्धालु
कार्यक्रम की शुरुआत सूरतगढ़ की गायिका वैष्णवी जन्वेजा ने गणेश वंदना से की। उन्होंने ‘मोर छड़ी लहराई रे’ जैसे भजनों से कार्यक्रम को भक्तिमय बनाया।
कोलकाता के रवि बेरीवाल ने ‘श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में’, ‘हारा हूं बाबा तेरा सहारा है’ और ‘प्यारा सजा है तेरा दरबार, तू खाटू बुलाता रहे मैं खाटू आता रहूं’ जैसे भजन प्रस्तुत किए। जयपुर के आयुष सोमानी ने ‘मुझको बना लें अपना चाकर’ और ‘सजा दो घर को गुलशन सा मेरे श्याम आए हैं’ जैसे भजनों से भक्तों को देर रात तक जोड़े रखा। ‘बाबा श्याम का खजाना’ भी निकाला
भजन संध्या के दौरान पुष्प वर्षा, इत्र वर्षा और फूलों की होली खेली गई। इस अवसर पर ‘बाबा श्याम का खजाना’ भी निकाला गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
भजनों की धुन पर महिलाओं और पुरुषों ने देर रात तक नृत्य किया। समिति के पदाधिकारियों ने गायक कलाकारों को दुपट्टा और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, बुद्धिप्रकाश शर्मा, संजय पारीक, मुकुल खेमका, सूर्यप्रकाश सोनी और राकेश सैनी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *