सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं ग्रामीण समृद्धि की रीढ़ होती हैं: बोहरा

भास्कर न्यूज | कवर्धा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में कुल 57.400 किलोमीटर लंबाई की 27 सड़कों के निर्माण के लिए 55 करोड़ 23 लाख 97 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक भावना बोहरा ने इस स्वीकृति को जनविश्वास की जीत बताया। कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि जमीन पर विकास की वास्तविक तस्वीर प्रस्तुत करना है। सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि ग्रामीण समृद्धि की रीढ़ होती हैं। पंडरिया क्षेत्र में स्वीकृत यह राशि गांवों को आपस में जोड़ने के साथ किसानों की फसलों के समय पर परिवहन की सुविधा बढ़ाएगी, ग्रामीण बाजारों, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान करेगी, रोजगार, व्यापार और सामाजिक गतिविधियों को नई रफ्तार देगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार गांव-गांव तक मजबूत आधारभूत संरचना विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हर घर तक पक्की सड़क पहुंचाना भाजपा सरकार का संकल्प है। 55 करोड़ की यह स्वीकृति पंडरिया के भविष्य को मज़बूत करेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा भरेगी। इससे पहले भी 400 करोड़ से अधिक के विकास और अधोसंरचना कार्य पंडरिया विधानसभा में स्वीकृत और प्रगति पर हैं। भावना बोहरा ने कहा कि सुदृढ़ सड़क नेटवर्क ही समृद्ध गांव और आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत की नींव बनता है, और इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण जीवन स्तर में व्यापक सुधार होगा। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में बनने वाली 27 ग्रामीण सड़कों के लिए राशि जारी की गई है। जिन में देवसरा-पंडरीपथरा मार्ग, सोमनापुर-मोतेसरा, भटरुसे-पथरी कंझेटी, बोहिल-झूमर, भेलकी मुख्य मार्ग-चुलटोला बाह्य बदनाटोला, बांगर- कोटनापानी, बांगर-धारटोला, देवानपटपर-चिकलापानी मार्ग प्रमुख रुप से शामिल है। साथ ही बिरहुलडीह-करालु, महिडबरा-नवापारा, बांगर-आरुगटोला, दमगढ़-लुढ़ुटोला-चारभ ाठा, दमगढ़-महुआपानी, बोहिल-फिफलीपानी, केसरमड़ा-गंडसरई, भैंसाडबरी- बंदराटोला, भेदरागढ़–भेदरागढ़ बैगापारा, डालामोहा–पिपराकछार, जखना–धोबे, दमगढ़–लुढ़ुटोला, बदना मार्ग–कारीढाप, बिरहुलडीह–लिफडी मार्ग का निर्माण किया जाएगा। वहीं अमनिया बारटोला रोड-ढुलढुली-डोकरीगठि या, छिंदीडीह-टिकराटोला, कांदावानी-डेंगुरजाम- अमनिया, पैलपार-गोरखपुरखुर्द व पेंड्रा-पावले मार्ग शामिल हैं। इन सभी सड़कों का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 55 करोड़ 23 लाख 97 हजार रुपए की लागत से किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *