सड़कों और दीवारों से बैनर व पोस्टर हटेंगे, लगाए तो 10 हजार का जुर्माना

डूंगरपुर| स्वच्छ सर्वेक्षण से पहले नगर परिषद ने अब कमर कस ली है। सोमवार को राजस्व निरीक्षक हितेश रोत के निर्देशन में नगर परिषद ने स्वच्छ भारत मिशन 2.0 और सम्पत्ति विरूपण के तहत कार्रवाई करते हुए शहर के मुख्य मार्गों के डिवाइडर, फुटपाथ एरिया, बिजली पोल पर लगे अवैध होर्डिंग्स, पोस्टर, बैनर को हटाकर जब्त करने की कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि आगामी तीन दिन में शहर में दीवार लेखन, दीवार पर पोस्टर, और दुकानों के आगे सड़कों पर लगे बैनर को नहीं हटाया गया तो दस हजार रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा। इधर, नगर परिषद की गंदगी से अटे पड़े प्लॉटों पर कार्रवाई के बाद अब भूखंड मालिक स्वयं भूखंडों की सफाई करा रहे हैं। रोत ने कहा कि शहरी स्वच्छता को लेकर परिषद का अभियान जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *