अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में सड़कों की दुर्दशा हो गई है। शहर की सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। भारत माता चौक से दरिमा मोड तक सड़क की दुर्दशा के विरोध के बाद एनएच() ने मरम्मत ही शुरू नहीं कराई। एनएच के पास मरम्मत के लिए पैसे ही नहीं हैं। इसके विरोध में कांग्रेस ने फिर से 3 सितंबर को आंदोलन करेगी। इधर, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर नगर निगम के अधिकारियों और नेशनल हाईवे के ईई के साथ बैठक की और बारिश के बाद सड़कों की मरम्मत का निर्देश दिया है। मंत्री ने कहा कि सभी सड़कों पर बारिश के तत्काल बाद मरम्मत शुरू किए जाएं। नेशनल हाईवे के ईई ने बताया कि विभाग के पास मरम्मत के लिए पैसे ही नहीं हैं। इस कारण विभाग काम नहीं करा पा रहा है। चलने लायक नहीं बची सड़कें अंबिकापुर शहर की प्रमुख सड़कों में देवीगंज रोड, सदर रोड, स्कूल रोड की सड़कें भी नेशनल हाईवे की सड़कें हैं। इसके अलावे अंबिकापुर शहर की अन्य सड़कों में भी गड्ढे ही गड्ढे हैं। कुछ सड़कों की मरम्मत के लिए निगम ने क्रशर डस्ट डाला था, जो बारिश में धूल गई है। इससे परेशानी और बढ़ गई है। सड़कों की दुर्दशा को लेकर निगम की किरकिरी हो रही है। मंत्री ने ली बैठक, कहा-तत्काल शुरू कराएं मरम्मत मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपने निवास स्थान पर निगम आयुक्त, निगम के ईई, नेशनल हाईवे के ईई की बैठक ली और शहर की सड़कों का बारिश कम होने के साथ ही मरम्मत और डामरीकरण करने का निर्देश दिए। निगम आयुक्त ने बताया कि शहर के लिए 7 करोड़ के डामरीकरण कार्य और सीसी रोड, नाली निर्माण का टेंडर पूरा हो गया है। मंत्री राजेश अग्रवाल ने बारिश के कारण खराब हुई सड़कों और विद्युतीकरण के कार्यों का प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने नेशनल हाईवे के ईई को सड़कों की मरम्मत का निर्देश दिया है। एनएच की सड़कें पैसा नहीं होने के कारण नहीं मरम्मत की जा सकी हैं। 3 को कांग्रेस करेगी आंदोलन निगम क्षेत्र में सड़कों की दुर्दशा को लेकर कांग्रेस ने 3 सितंबर को आंदोलन का ऐलान किया है। कांग्रेसी जयस्तंभ चौक पर आमसभा करेंगे, फिर सदर रोड, महामाया चौक, देवीगंज रोड से होकर रैली निकालेंगे। नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि निगम क्षेत्र में सड़कों की दुर्दशा के बाद भी निगम सड़कों की मरम्मत नहीं करा पा रही है। गड्ढों के कारण रोज हादसे हो रहे हैं। इन गड्ढों को भरा नहीं जा रहा है। इससे लोग परेशान हैं।


